RANCHI: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 9 के स्टूडेंट्स को इस शैक्षणिक सत्र में जुलाई-अगस्त में निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें एटलस, शब्दकोष, ग्रामर और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें दी जाएंगी। सामान्य ज्ञान की दो पुस्तकें पार्ट वन और पार्ट टू भी वितरित की जाएगी। बता दें कि कुल 3,67,692 स्टूडेंट्स को 18.34 लाख पुस्तकें फ्री में बांटे जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने प्रिंटर चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित प्रिंटर को कार्य आदेश मिलने के 120 दिनों के भीतर प्रखंड स्तर पर किताबें पहुंचानी होंगी। इसके बाद वहां से प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा स्कूलों तक किताबें बांटी जाएगी।
सभी पुस्तकें 21×27 सेमी आकार की होंगी। जबकि एटलस 172 पेज, शब्दकोष 660 पेज, ग्रामर 228 पेज और सामान्य ज्ञान की प्रत्येक पुस्तक 228 पेज की होगी। निश्शुल्क वितरण वाली सभी पुस्तकों पर जेसीईआरटी द्वारा निश्शुल्क वितरण के लिए प्रकाशित, क्रय-विक्रय अपराध लिखा होगा। टेंडर में चयनित प्रिंटर इन पुस्तकों को ओपन मार्केट में भी बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें जेसीईआरटी से अनुमति लेनी होगी और दो प्रतिशत रॉयल्टी देनी होगी। ओपन मार्केट मूल्य में 20 प्रतिशत कमीशन जोड़ा जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि प्रिंटिंग लागत 100 रुपये प्रति पुस्तक है तो ओपन मार्केट में यह 120 रुपये में उपलब्ध होगी।
READ ALSO: RANCHI NEWS: रांची विश्वविद्यालय में छात्रों का गुस्सा फूटा, आंदोलन की दी चेतावनी

