Home » Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा में मिले विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि, माता के निधन पर जताया शोक

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा में मिले विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि, माता के निधन पर जताया शोक

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलाकात करने वालों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, विधायक सीपी सिंह, चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और सौरभ नारायण सिंह शामिल थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

माता की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई श्राद्ध-कर्म की रस्म
पैतृक गांव नेमरा में परिजनों के साथ पांचवें दिन की रस्म में हुए शामिल, दिवंगत माता रूपी सोरेन को किया नमन
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित पारंपरिक श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन की रस्म निभाई। स्थानीय मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप उन्होंने परिजनों के साथ कर्मकांड में हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार श्राद्ध-कर्म की रस्में पूरी कीं।

Related Articles

Leave a Comment