Home » Jamshedpur Tata Motors : रोजगार को लेकर टाटा मोटर्स के खिलाफ फूटा मजदूर नेताओं का गुस्सा, कर दिया गेट जाम

Jamshedpur Tata Motors : रोजगार को लेकर टाटा मोटर्स के खिलाफ फूटा मजदूर नेताओं का गुस्सा, कर दिया गेट जाम

अंदर नहीं प्रवेश कर पाए बी शिफ्ट के कर्मचारी, कंपनी गेट पर तैनात कर दी गई है पुलिस फोर्स

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर टाटा मोटर्स गेट जाम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को में मंगलवार मजदूर नेता बंटी सिंह गुट के लोगों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर टाटा मोटर्स का मेन गेट जाम कर दिया। गेट जाम कर मजदूर नेता और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। टाटा मोटर्स के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इस गेट जाम के चलते टाटा मोटर्स में काम काज प्रभावित हो गया है। बी शिफ्ट के कर्मचारी कंपनी में प्रवेश नहीं कर पाए हैं।
यही नहीं ए शिफ्ट के वह कर्मचारी जिनकी ड्यूटी खत्म हो गई थी।

वह काफी देर तक टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में ही फंसे रहे। हालत भयावह हो गए थे। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने मामले की सूचना फौरन टेल्को थाना पुलिस को दी। इसके बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस यूनियन के नेताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मौके पर बड़‍ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
पुलिस बातचीत के जरिए हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। मजदूर नेता बंटी सिंह का कहना है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच मिलीभगत है। इसके चलते स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं, कर्मचारी पुत्रों को भी भर्ती प्रक्रिया से दूर रखा जाता है। बंटी सिंह का कहना है कि जब तक टाटा मोटर्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का प्रावधान नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन ऐसी ही जारी रहेगा।

Read also Jamshedpur Accident: पोटका में खड़े डंपर से टकरा गई बाइक, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, महिला घायल

Related Articles

Leave a Comment