Home » Palamu Accident News : पलामू के छतरपुर में बकरी लदा पिकअप वैन गड्ढे में गिरा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Palamu Accident News : पलामू के छतरपुर में बकरी लदा पिकअप वैन गड्ढे में गिरा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

by Birendra Ojha
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव में शुक्रवार को सुबह में करीब 6 बजे बकरी से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सवारों को हल्की चोटें आई हैं। घायल की पहचान गोसाईडीह निवासी सुंदर यादव के 30 वर्षीय पुत्र प्रभु यादव के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि प्रभु यादव सुबह अपने गांव से पिकअप पर बकरी लादकर बेचने के लिए संडा गांव जा रहा था। इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन घायल को छतरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज-अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया। एमएमसीएच में इलाज के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read Also- MNREGA Strike Jharkhand : मनरेगा हड़ताल पर सख्ती : हड़ताली कर्मी कड़ी निगरानी सूची में, पोर्टल पर अलग मार्किंग

Related Articles

Leave a Comment