Home » Kolhan University : केयू के अंतर्गत महाविद्यालयों में संकायों के स्थानांतरण के फैसले के विरुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Kolhan University : केयू के अंतर्गत महाविद्यालयों में संकायों के स्थानांतरण के फैसले के विरुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : महिला कॉलेज की छात्राओं ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्रांक-05/प०-08/202389 के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों को संकाय अनुसार स्थानांतरित करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इस फैसले के खिलाफ छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया तथा विश्वविद्यालय को अवगत कराने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि महिला महाविद्यालय विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। इस फैसले से महिला छात्राओं की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है और उनके समान अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सुरक्षा और समान अधिकार दोनों पर आघात


छात्राओं का कहना है कि संकायों के स्थानांतरण की इस प्रक्रिया से उनकी सुरक्षा और समान अधिकार दोनों पर आघात होगा। साथ ही महाविद्यालय के हो विभाग में विगत कई वर्षों से प्रत्येक सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन सरकारी सूचना में हो जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग को सुचारू रूप से चलाए रखने का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

छात्राओं ने स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की

छात्राओं ने प्राचार्या महोदया के माध्यम से केयू कुलपति महोदया से मांग की है कि महिला महाविद्यालय के किसी भी संकाय की स्थानांतरण पर तुरंत रोक लगाई जाए।

व्यापक आंदोलन करने की दी चेतावनी

छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो कॉलेज के सभी छात्राएं व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। छात्राओं ने कहा कि महिला शिक्षा और सुरक्षा के सवाल पर हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी। सरकार को महिला महाविद्यालय की गरिमा और छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

इस आंदोलन में ये रहे उपस्थित

कॉलेज की माधुरी हेम्ब्रम, संगीता जेराई, अनिता आल्डा, नीलम जामुदा आदि प्रमुख छात्राओं ने आज के आंदोलन की अगवाई की। मौके पर सगुन हाँसदा, जतिन दास आदि जिला के छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read Also– Jamshedpur News : जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को कुचला, ड्राइवर घटनास्थल से फरार

Related Articles

Leave a Comment