Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास सोमवार को सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग रहा था। लेकिन, भीड़ जुटी देख उसने ट्रेलर रोका और ट्रेलर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। चालक का पता लगाने के लिए मुखबिरों का जाल फैला दिया गया है। घटनास्थल के आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी की फुटेज निकाली गई है। ताकि, चालक की पहचान की ऑजा सके। ट्रेलर के रजिस्टर्ड नंबर से वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Read Also- West Singhbhum News : सफलता की सीढ़ी चढ़नी है तो किताबों से दोस्ती कर लो: जगत माझी

