RANCHI: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा है। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने में इस्तेमाल किए गए नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल के जरिए भी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
RANCHI NEWS: समाजसेवी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस
विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर पैसे भेजने को कहा
14

