Home » Palamu Murder : सुबह खेत में दिखा शव, फैली सनसनी, हत्या के पीछे कौन? पुलिस तलाश में

Palamu Murder : सुबह खेत में दिखा शव, फैली सनसनी, हत्या के पीछे कौन? पुलिस तलाश में

Jharkhand Hindi News : आशंका है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से हमला करने के बाद ईंट से कुचलकर की गई है

by Rakesh Pandey
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे स्थित एक खाली खेत से शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी उम्र 49 वर्ष के करीब बताई जा रही है । घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से हमला करने के बाद ईंट से कुचलकर की गई है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, इसके बाद हरिहरगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार शव वैद्य बिगहा गांव के निकट आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे स्थित खेत में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल की परिस्थितियां इस ओर संकेत कर रही हैं कि मृतक पर पहले धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में ईंट या किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए हरिहरगंज थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संभावित संदिग्धों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और प्रमुख मार्गों की निगरानी की जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। जांच टीम ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Read Also- RANCHI NEWS: समाजसेवी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment