Home » Hazaribagh Crime News : पुलिस के हत्थे चढ़ा राहुल दुबे गैंग का गुर्गा, हथियार के साथ दबोचा गया

Hazaribagh Crime News : पुलिस के हत्थे चढ़ा राहुल दुबे गैंग का गुर्गा, हथियार के साथ दबोचा गया

आरोपी पेलावल क्षेत्र के पगमिल स्थित आजाद नगर का रहने वाला बताया गया है

by Rakesh Pandey
Hazaribagh Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहसिंघना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसका नाम जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल (25) है। उसके पास से हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। बरामद हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस का क्या कहना है

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में हजारीबाग के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ अमित आनंद ने किया। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि राहुल दुबे गिरोह के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी और फरार अपराधियों की तलाश जारी रहेगी।

रोतरा गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी दबोचा गया

विशेष टीम ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव के पास घेराबंदी कर गैंग के सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मोजमिल (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेलावल क्षेत्र के पगमिल स्थित आजाद नगर का रहने वाला बताया गया है।

लेवी वसूली और दहशत फैलाने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह रेलवे साइडिंग क्षेत्र में लेवी वसूली और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे तथा वारदात की साजिश में गैंग के अन्य सदस्यों की क्या भूमिका थी। इसके लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच की जा रही है।

क्या रहा है आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कटकमसांडी और सदर थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की भी समीक्षा कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध, लेवी वसूली और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Read Also- Jamshedpur Heat Wave : पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने से तीन मजदूरों की मौत !

Related Articles

Leave a Comment