Home » Jamshedpur Accident : मानगो में मैरेज हॉल की दीवार से टकराई ऑडी कार, टला बड़ा हादसा

Jamshedpur Accident : मानगो में मैरेज हॉल की दीवार से टकराई ऑडी कार, टला बड़ा हादसा

कहा जा रहा था कि इत्तेफाक से कार के आगे कोई व्यक्ति नहीं पड़ा। वरना, उसकी जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो हादसा चेपा पुल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के चेपा पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। यहां एक ऑडी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक मैरेज हाल की दीवार से जाकर टकरा गई। लोगों का कहना है की ऑडी कार की स्पीड काफी तेज थी और इसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑडी कार एक किशोर चला रहा था और इस पर एक महिला भी सवार थी। इस हादसे में ऑडी पर सवार लोगों को कोई अधिक चोट नहीं आई है। घटना के बाद किशोर और उसके साथ बैठी महिला आराम से नीचे उतरे और वहां से चुपचाप चलेगा। ऑडी किसकी है। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

कहा जा रहा था कि इत्तेफाक से कार के आगे कोई व्यक्ति नहीं पड़ा। वरना, उसकी जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि, हादसों को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर किशोर कार और अन्य चार पहिया वाहन चलाते हैं। जबकिं इनका लाइसेंस भी नहीं बना होता। ट्रैफिक पुलिस इन पर शिकंजा नहीं कर पाती।

Read also बोकारो स्टील प्लांट : सोवियत यूनियन और भारत की दोस्ती की औद्योगिक गाथा

Related Articles

Leave a Comment