Home » Bus Fare Hike: महंगा होगा सफर, 01 जून से 30 प्रतिशत तक बढ़ेगा बस किराया; यहां देखें रेट चार्ट

Bus Fare Hike: महंगा होगा सफर, 01 जून से 30 प्रतिशत तक बढ़ेगा बस किराया; यहां देखें रेट चार्ट

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : बस यात्रियों को परेशान करने वाली खबर है। 1जून से बस सफर महंगा हो जाएगा। किराए में 30% तक बढ़ोतरी होने जा रही है। डीजल और टोल टैक्स महंगा होने के कारण बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।

कोडरमा जिला बस ओनर्स एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में कोडरमा से विभिन्न जगहों के लिए खुलने वाली बसों के किराए में 15 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन की झुमरीतिलैया स्थित बस स्टैंड के समीप बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र उर्फ बंशी यादव ने जबकि, संचालन सचिव संजय यादव ने किया।

डीजल और टोल टैक्स महंगा होने का असर

बैठक के बाद अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस महीने में डीजल की दर में चार बार वृद्धि के साथ ही मोटर पार्ट्स, टायर और टोल टैक्स में वृद्धि हुई है। इससे किराया बढ़ाना हम लोगों की मजबूरी है। झुमरीतिलैया से खुलने वाली लगभग 55 बसों जिनमें 15 एसी और 30 नॉन एसी से यात्रा करने वाले लोगों का सफर महंगा होगा।

झुमरीतिलैया से चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गिरिडीह और बिहार के नवादा रजौली के लिए एसी बसों में 50 रुपये और नॉन एसी में 30 रुपये तक की वृद्धि 01 जून से प्रभावी होगी। इस तरह यात्रियों को 15 से 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त भाड़ा देना होगा। इसके पूर्व 05 साल पहले किराए में बढ़ोतरी की गई थी।

कहां के लिए किराए में कितनी वृद्धि

यात्रियों को झुमरीतिलैया से रांची के लिए एसी में 350 की जगह 400, नॉन एसी में 300 की जगह 350, हजारीबाग के लिए एसी में 120 की जगह 150 और नॉन एसी में 120 की जगह 140, रामगढ़ के लिए एसी में 200 की जगह 250 रुपये देने होंगे। वहीं नॉन एसी में 200 रुपये की जगह 220 रुपये, गिरिडीह के लिए नान एसी में 200 की जगह 250, नवादा के लिए एसी में 170 की जगह 200 और नॉन एसी में 150 की जगह 180, जबकि चतरा के लिए नॉन एसी में 200 की जगह 220 रुपये देने होंगे। इधर ट्रांसपोर्टिंग किराया के भी बढ़ने से सामान महंगे होने वाले हैं जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। बैठक में मोहन यादव, गोरेलाल यादव, बैजू लाला, संतोष यादव सहिेत कई अन्य मौजूद थे।

Read Also : Jharkhand Politics: आदिवासी महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान को मिटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं, चंपाई ने दी हेमंत सरकार को चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment