Home » Khunti News: पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

Khunti News: पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

कर्रा के असलमाड़ी गांव की घटना, 44 वर्षीय नवीन महतो की मौत के कारणों की जांच। पारिवारिक तनाव की बात सामने आई

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत असलमाड़ी गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह नवीन महतो (44 वर्ष) नामक एक व्यक्ति का शव उनके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला।
​घटना की जानकारी मिलते ही कर्रा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
नवीन महतो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

​घरेलू तनाव माना जा रहा है कारण

​पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि,गांव के लोगों का कहना है कि नवीन पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के कारण काफी मानसिक तनाव में चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक कलह और मानसिक परेशानी की वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा।

​अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि खुदकुशी की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Read Also: Koderma News: टोटो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, बाल-बाल बचे लोग

 

Related Articles

Leave a Comment