Home » NEET-UG 2026 की तैयारी शुरू, डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

NEET-UG 2026 की तैयारी शुरू, डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में NEET-UG 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जिला के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

दो केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

इस क्रम में अधिकारियों ने जिला स्कूल चाईबासा एवं मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय चाईबासा का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, पंखों की उपलब्धता, बैठने हेतु बेंच-डेस्क की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।

कमियों को दूर करने के निर्देश

अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं कमियों को अविलंब दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पूरी की जाएं।

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

21 जून को होगी परीक्षा

जिले में NEET-UG 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा नियमों का पालन करें।

Related Articles