Home » Jamshedpur News : पूर्व राजस्व मंत्री भाजपा नेता दुलाल भुइयां के घर चोरी के मामले में दो लोगों पर नामजद FIR दर्ज

Jamshedpur News : पूर्व राजस्व मंत्री भाजपा नेता दुलाल भुइयां के घर चोरी के मामले में दो लोगों पर नामजद FIR दर्ज

Jamshedpur News : आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Theft Case: FIR Filed in Dulal Bhuiyan House Theft Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवास पर चोरी के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में घर में साफ सफाई का काम करने वाले रामू कुमार और रामू कुमार को पूर्व मंत्री के आवास पर काम दिलाने वाली महिला रंजनी मलिक को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बुधवार को चार बजे बताया कि अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के कुछ जेवरात एक बैग में रखे हुए थे। 23 जून को दुलाल भुइयां ने देखा कि जेवरात का बैग गायब है। इसके बाद उन्होंने रामू कुमार को बुलवाया तो रामू कुमार भी नहीं आया। इससे उस पर शक हो गया। बाद में दुलाल भुइयां ने मामले में सीतारामडेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुलाल भुइयां का कहना है कि 21 जून से लेकर 23 जून के बीच में उनके जेवरात गायब हुए हैं। बैग में लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात थे।

Read Also: जमशेदपुर में कृषि, स्वरोजगार और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा, खरीफ सीजन में लगेंगे विशेष किसान ऋण शिविर

Related Articles

Leave a Comment