Home » East Singhbhum Crime : डुमरिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

East Singhbhum Crime : डुमरिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसी वजह से किशोरी ने डर के मारे यह बात किसी से नहीं बताई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
डुमरिया में रेप
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने किशोरी को पिछले साल 1 जनवरी को अपने जाल में फांस लिया था। तब से लेकर इस साल 20 अप्रैल तक उससे कई बार दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि युवक किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।

किशोरी के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने डुमरिया थाने में आरोपी शेख शारिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मुसाबनी थाना क्षेत्र के महुलबेड़ा का रहने वाला है। वह किशोरी का रिश्तेदार लगता है।

आरोपी ने पीड़ित को दी थी जान से मारने की धमकी

जबकि, किशोरी डुमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शेख शारिक को गिरफ्तार कर लिया है। शेख शारिक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लिखा-पढ़ी करने के बाद पुलिस ने शेख शारिक को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसी वजह से किशोरी ने डर के मारे यह बात किसी से नहीं बताई थी। मगर, जब पानी सर से ऊंचा उठ गया तो किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद परिजन किशोरी को डुमरिया थाने ले गए। यहां किशोरी की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश की गई। आरोपी को उसके घर पर दबिश डाल कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। अब पुलिस किशोरी का कोर्ट में बयान कराएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment