Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट की मौत, हादसा या हत्या

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट की मौत, हादसा या हत्या

मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस, कार को कर लिया गया जब्त, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur accident advocate die
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास एक सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट शशी भूषण की मौत हो गई है। बताते हैं कि वह माउंट व्यू स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और एडवोकेट की स्कूटी को टक्कर मारते हुए घसीटती हुई काफी दूर तक ले गई। इस सड़क हादसे में एडवोकेट शशिभूषण की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्रत्यक्ष दर्शियों का मानना है कि यह हत्या की घटना लग रही है। क्योंकि एडवोकेट सड़क से काफी दूर हटकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। कार सड़क पर दौड़ रही थी और बाद में ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर ड्राइवर एडवोकेट की स्कूटी तक कार ले गया और उसे टक्कर मार कर घसीटता हुआ दूर तक ले गया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का पीछा किया। बताते हैं कि ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

मृतक का नाम शशिभूषण है। उनकी उम्र 38 वर्ष है। वह मानगो के सुभाष कॉलोनी के रहने वाले थे। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। उनके भाई ने बताया कि शशि भूषण गुरुवार की सुबह दिल्ली से जमशेदपुर आए थे। घर में उन्होंने बताया कि डिमना चौक के पास कुछ काम से गाड़ी लेकर जा रहे हैं और वह घर से स्कूटी लेकर निकले थे। उलीडीह पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। उलीडीह थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के सामने अचानक एक ऑटाे आ गया था। शायद इसी वजह से कार चालक गाड़ी लेकर स्कूल के सामने तक चला गया।

Read also Jamshedpur Traffic Checking: मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, होगी जांच

Related Articles

Leave a Comment