रांची : झारखंड की राजधानी रांची में वाहन चालकों को रात के समय पेट्रोल या डीजल की आवश्यकता पड़ने पर अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप संचालित होने के बावजूद अधिकांश पंप रात नौ से 10 बजे के बीच बंद हो जाते हैं। इसके कारण देर रात यात्रा करने वाले लोगों, नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में फंसे वाहन चालकों को काफी कठिनाई होती है।
रात के समय ईंधन खत्म होने की स्थिति में लोगों को खुले पेट्रोल पंप की तलाश में कई किलोमीटर तक भटकना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होने के साथ अतिरिक्त ईंधन भी खर्च होता है। ऐसे में शहर में 24 घंटे संचालित होने वाले पेट्रोल पंपों की जानकारी वाहन चालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
कहां मिलेगी चौबीसों घंटे ईंधन सेवा
रांची में कुछ पेट्रोल पंप ऐसे हैं जो चौबीसों घंटे खुले रहते हैं और दिन-रात पेट्रोल एवं डीजल की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। आपातकालीन स्थिति में वाहन चालक इन केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं। उनमें इंद्रप्रस्थ ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल, श्री गोपाल ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल, अक्षत फ्यूल्स इंडियन ऑयल, न्यू गुमला ट्रेडर्स इंडियन ऑयल, न्यूक्लियस एनर्जी इंडियन ऑयल और भारत भारत पेट्रोलियम
पेट्रोल पंपों पर मिलती हैं कई मुफ्त सुविधाएं
बहुत से उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं होती कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन के अलावा कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। तेल विपणन कंपनियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को कुछ बुनियादी सेवाएं बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाती हैं। इन सुविधाओं में आमतौर पर वाहन में हवा भरना, पीने का पानी, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और शिकायत पंजी जैसी सेवाएं शामिल होती हैं। उपभोक्ता इन सेवाओं का उपयोग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कर सकते हैं।
Read Also-

