Home » Jamshedpur News: बिष्टुपुर में जिन पुलिसकर्मियों के सामने हुई थी हिमांशु की हत्या, तीनों को SSP ने किया सस्पेंड

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में जिन पुलिसकर्मियों के सामने हुई थी हिमांशु की हत्या, तीनों को SSP ने किया सस्पेंड

पुलिस सख्त रुख अपनाती तो आज जिंदा होता हिमांशु, परिजनों ने लगाया जवानों पर लापरवाही का आरोप,आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर FIR दर्ज करने की मांग,DD बार के सामने चापड़ के हमले में मारे गए हिमांशु की मां का थाने पर हंगामा, प्रदर्शन हुआ उग्र, पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर के डबल डाउन पब एंड बार के सामने हुए हिमांशु हत्याकांड में एसएसपी पीयूष पांडे ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने उन तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है जिनके सामने हिमांशु की चापड़ के हमले में हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ने इस घटना में लापरवाही बरतने वाले एएसआई रतन कुमार दास, राजेश रंजन और कांस्टेबल मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि हिमांशु के परिजन इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

बिस्टुपुर में डबल डाउन पब एंड बार के सामने हुए हिमांशु हत्याकांड में परिजन पुलिस को दोषी मान रहे हैं। इस हत्याकांड के विरोध में बिष्टुपुर गोलचक्कर पर चल रहा प्रदर्शन अब धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी टायर जला कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। यही नहीं, सिटी एसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ हुई है। पुलिस के एक पीसीआर वाहन में भी तोड़फोड़ की खबर है।

Bistupur DD Bar Murder Case

Bistupur DD Bar Murder Case

इसके पहले,  हिमांशु की बड़ी मां ने सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे बिष्टुपुर थाने में जमकर हंगामा किया। हिमांशु की मौत के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। हिमांशु की बड़ी मां थाने पर चिल्ला कर कह रही थीं कि उनके बच्चे का कत्ल पुलिस की निगाहों के सामने हुआ है। पुलिस इस हत्याकांड को नहीं रोक सकी। पुलिस के सामने हत्यारोपी चापड़ से हमला करते रहे। लेकिन, पुलिस कर्मियों ने सख्त रुख नहीं अपनाया। हिमांशु की बड़ी मां का आरोप है कि अगर पुलिस सख्ती से काम लेती तो आज हिमांशु जिंदा होता।

बिष्टुपुर पुलिस स्टेशन में हिमांशु की बड़ी मां

बिष्टुपुर पुलिस स्टेशन में हिमांशु की बड़ी मां

परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस घायलों को अस्पताल तक नहीं ले गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। परिजनों की मांग है कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। इसके अलावा, घटना में नामजद सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। तभी बिष्टुपुर के रीगल गोल चक्कर से जाम हटाया जाएगा।

मांग माने जाने तक टीएमएच में रहेगा शव

परिजनों का कहना है कि उनकी मांग मानें जाने तक हिमांशु का शव टीएमएच के शीत गृह में ही रखा रहेगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि बार में झगड़े के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। पुलिस ने हिमांशु और प्रत्युष को थाने लाने के लिए हिरासत में ले लिया था और इन्हें पीसीआर वाहन में बैठा लिया था। उनके दोस्तों से कहा गया था कि वह थाने चलें। वहीं से दोनों को छुड़ा लें। तभी बार के अंदर से कुछ युवक हथियारों से लैस होकर निकले थे। आरोप है कि पीसीआर वाहन से खींचकर प्रत्यूष को निकाला गया और पुलिस के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारी

उधर, पुलिस अधिकारी रीगल गोल चक्कर पर मौजूद हैं और परिजनों को समझा बुझा कर जाम खत्म कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन, परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। इसीलिए हिमांशु की मां अचानक बिष्टुपुर थाने पहुंच गईं। वह थाना प्रभारी से कह रही थीं की जो दो हत्यारोपी पकड़े गए हैं। वह कहां हैं। उनको दिखाया जाए। हिमांशु की बड़ी मां थाने के सभी कमरों में गईं। वह काफी आक्रोशित नजर आ रही थीं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता नीरज सिंह के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ था। यहां युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के बाद यह हत्याकांड अंजाम दिया गया। इस घटना में दूसरे घायल प्रत्यूष की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment