Home » Jamshedpur News : टेल्को राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली मुक्ति, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने निजी खर्च से कराई सफाई

Jamshedpur News : टेल्को राधिका नगर में कचरे के अंबार से मिली मुक्ति, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने निजी खर्च से कराई सफाई

स्वच्छता अभियान की शुरुआत, विभिन्न क्षेत्रों से कचरा हटाने और एंटी लार्वा छिड़काव का अभियान भी चलेगा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जिला परिषद क्षेत्र संख्या-05 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने टेल्को राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को हटवाकर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सड़क किनारे जमा कचरे और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय नागरिकों की शिकायत और समस्या की गंभीरता को देखते हुए डॉ. परितोष सिंह ने तत्काल पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी और हाइवा की व्यवस्था कर सड़क किनारे जमा कचरे को पूरी तरह साफ कराया। सफाई के बाद सड़क का स्वरूप बदल गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और जनहित में की गई इस त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
सफाई अभियान के दौरान पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा एवं समाजसेवी रजत कुमार भी मौजूद रहे। दोनों ने सफाई कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग दिया।
डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे कचरे के अंबार को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए गोविंदपुर के शेष नगर क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment