Home » Jharkhand Weather Update : कहीं लू, तो कहीं बारिश, झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update : कहीं लू, तो कहीं बारिश, झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, येलो अलर्ट जारी

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम ने एक साथ दो अलग-अलग रूप दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज जारी मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची और खूंटी सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भी गर्मी का असर तेज बना रहेगा।

इस दौरान लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेष रूप से पलामू और गढ़वा जैसे इलाकों में गर्म हवाओं का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा रामगढ़, रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूरे राज्य में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अप्रैल को जहां कुछ जिलों में बारिश नहीं होगी, वहीं 26 अप्रैल को पूरे झारखंड में मौसम बदलने के संकेत हैं। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 25 अप्रैल को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगले दिन इन जिलों में भी वर्षा हो सकती है। यह बदलाव तापमान में गिरावट ला सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Read Also- Treasury Scam : ट्रेजरी घोटाला मामले की जांच में आई तेजी; उच्चस्तरीय समिति ने अधिकारियों से मांगे दस्तावेज

Related Articles

Leave a Comment