
Jamshedpur : टाटा स्टील ने अपने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने गुरुवार को इसThe photon news : संबंध में सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि बदलती कारोबारी जरूरतों के अनुरूप कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की भूमिका और संगठनात्मक संरचना को मजबूत किया जा रहा है। नया ढांचा अलग-अलग कम्युनिकेशन वर्टिकल में विशेषज्ञता बढ़ाने के साथ कॉरपोरेट और यूनिट कम्युनिकेशन टीमों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेगा। ये बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगे।
ब्रांड और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट को मिलेगी नई दिशा
कंपनी के अनुसार कॉरपोरेट कम्युनिकेशन ब्रांड, स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट और इंटरनल कल्चर को आकार देने में महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभाता है। नए संगठनात्मक ढांचे का उद्देश्य कम्युनिकेशन पहलों की प्रभावशीलता और पूरे संगठन में उनके प्रभाव को और बेहतर बनाना है।
इंटरनल कम्युनिकेशन: ओनम प्रियदर्शी, हेड इंटरनल कम्युनिकेशन के रूप में इस क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी और कोलकाता से काम जारी रखेंगी।
कॉरपोरेट ब्रांडिंग : मालिनी गुप्ता, हेड कॉरपोरेट ब्रांड मैनेजमेंट, अब कॉरपोरेट ब्रांडिंग और ब्रांड कस्टोडियन की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी तथा मुंबई मुख्यालय से काम करेंगी।
डिजिटल और एक्सटर्नल कम्युनिकेशन : रवि कुमार के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब वह हेड डिजिटल एंड एक्सटर्नल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वह चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे और मुंबई से कार्य करेंगे।
रॉ मैटेरियल्स और झारखंड : राजेश राजन को हेड कम्युनिकेशन रॉ मैटेरियल्स के साथ झारखंड कम्युनिकेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम जारी रखेंगे।
ओडिशा कम्युनिकेशन : हेड कम्युनिकेशन का पद फिलहाल रिक्त है। ऐसे में हेड कम्युनिकेशन टीएसके और टीएसएम ओडिशा में कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे और भुवनेश्वर से कार्य करेंगे।
इवेंट मैनेजमेंट : हेड का पद रिक्त होने के कारण हेड कम्युनिकेशन (इवेंट मैनेजमेंट एंड कॉरपोरेट प्रोटोकॉल) कॉरपोरेट इवेंट मैनेजमेंट और सेंटर फॉर एक्सीलेंस से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पद ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेगा तथा जमशेदपुर से कार्य करेगा।
एंटरप्राइज कंटेंट मैनेजमेंट : हेड का पद रिक्त होने के कारण हेड एंटरप्राइज कंटेंट मैनेजमेंट इस क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे और कोलकाता से कार्य करेंगे।
कंपनी का मानना है कि नए ढांचे से कम्युनिकेशन टीमों की विशेषज्ञता और आपसी समन्वय बढ़ेगा तथा ब्रांड, आंतरिक संस्कृति और विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।


