Home » Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा पंच तत्व में विलीन, पिता ने दी मुखाग्नि

Trisha Singh Last Rites: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा पंच तत्व में विलीन, पिता ने दी मुखाग्नि

by Kanchan Kumar
Deepika Pandey Singh Daughter Trisha Singh’s last journey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। सीठियो स्थित श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने अश्रुपूरित नेत्रों के साथ अपनी बेटी को मुखाग्नि दी, जिसके बाद तृषा पंचतत्व में विलीन हो गईं।
​इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल देने के लिए कई राजनीतिक हस्तियां अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। अंतिम संस्कार के दौरान सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेटी को अंतिम विदाई देने पहुंचे सभी लोगों की आंखें नम थीं और श्मशान घाट पर बेहद गमगीन माहौल बना रहा।

नम आंखों और भारी बारिश के बीच निकली तृषा की अंतिम यात्रा, CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

​रांची : झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की 18 वर्षीय बेटी तृषा सिंह की अंतिम यात्रा गुरुवार को धुर्वा स्थित सीठियो श्मशान घाट के लिए निकली। स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास से जब तृषा की देह अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुई, तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा पसीज गया। मूसलाधार बारिश के बीच रोते-बिलखते परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से मासूम बेटी को अंतिम विदाई दी।

Read Also: Jamshedpur Road Accident : सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत

​राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Deepika Pandey Singh Daughter Trisha Singh’s last journey

Read Also: Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव की मेन लेन पर गलत तरीके से खड़ा था ट्रक, मालिक पर होगी FIR, क्या कर रही थी गश्त करने वाली पुलिस

इस कठिन घड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मंत्री आवास पहुंचे और तृषा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी, योगेंद्र प्रसाद, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक अनूप सिंह, सुरेश बैठा और मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई दिग्गजों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

Read Also: Deepika Pandey Singh : हर दिल को रुला गई दीपिका पांडेय सिंह की यह बदहवासी, जवान बेटी की मौत पर बेसुध…

​इसके अलावा कैबिनेट सचिव वंदना दादेल और कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने भी मंत्री से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बेटी को अंतिम बार निहारने के लिए महागामा और जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में रिश्तेदार रांची पहुंचे थे।

Read Also: Jamshedpur Accident : मंत्री दीपिका की बेटी की मौत पर शोक में डूबा परिवार, विधायक संजीव सरदार, सरयू राय और मेयर सुधा गुप्ता ने जताई संवेदना

​25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित

मंत्री दीपिका पांडे सिंह के घर टूटे इस दुख के पहाड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 25 सितंबर 2026 को होने वाली झारखंड मंत्रिपरिषद की अहम बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की। पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में इस दुखद घटना के बाद गहरा शोक छाया हुआ है।

Read Also: Jharkhand News: बेटी की मौत के बाद मंत्री दीपिका के आवास पर सन्नाटा, सांत्वना देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन व कल्पना

Related Articles

Leave a Comment