Home » Deepika Pandey Singh : हर दिल को रुला गई दीपिका पांडेय सिंह की यह बदहवासी, जवान बेटी की मौत पर बेसुध…

Deepika Pandey Singh : हर दिल को रुला गई दीपिका पांडेय सिंह की यह बदहवासी, जवान बेटी की मौत पर बेसुध…

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में दुर्घटना में बेटी तृषा की मौत से सदमे में दीपिका पांडेय सिंह, रांची पहुंचते ही घर में पसरा मातम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: ​जो महिला हर दिन 12 से 14 घंटे जनता की सेवा में डटी रहती थी, गांव-गांव जाकर लोगों के आंसू पोंछती थी… आज वही मां खुद आंसुओं के समंदर में डूबी है। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि उनका हौसला पूरी तरह बिखर गया है।

Read Also: Jamshedpur Accident : मरीन ड्राइव की मेन लेन पर गलत तरीके से खड़ा था ट्रक, मालिक पर होगी FIR, क्या कर रही थी गश्त करने वाली पुलिस 

​अपनी जवान बेटी तृषा सिंह की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत की खबर जब उन्हें महगामा में मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्हें विशेष विमान से तुरंत रांची लाया गया।
​दोपहर जब वह रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद हर शख्स का दिल दहल गया। आंखों में गहरा खालीपन, चेहरे पर बदहवासी और आंसुओं की अटूट धार। वह न किसी को देख पा रही थीं, न किसी से कुछ बोल पा रही थीं। परिचित उन्हें संभालकर गाड़ी तक ले गए। जो भी उन्हें देख रहा था, बस यही दुआ कर रहा था कि भगवान ऐसा दिन किसी मां को न दिखाए।

​जमशेदपुर में हुआ भयानक हादसा

यह खौफनाक हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में हुआ। पश्चिम बंगाल से लौट रही कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही सांसें थम गईं।
​जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को रांची लाया जा रहा है, ताकि अंतिम विदाई दी जा सके।

​स्मार्ट सिटी आवास पर पसरा सन्नाटा और मातम

रांची पहुंचते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को उनके स्मार्ट सिटी स्थित आवास ले जाया गया। खबर फैलते ही उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने भी संवेदना जताई।
​राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आंखें नम हैं। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। एक मां का यह दर्द देखकर आज पूरा झारखंड स्तब्ध और गमगीन है।
Read Also:

Read also Jamshedpur Road Accident LIVE : सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत

 

Related Articles

Leave a Comment