Home » Jamshedpur News : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के अलंकरण समारोह में स्टूडेंट काउंसिल का किया गया गठन, छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Jamshedpur News : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के अलंकरण समारोह में स्टूडेंट काउंसिल का किया गया गठन, छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ

धानाचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार ने छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार का इस्तेमाल करना नहीं है, बल्कि सहानुभूति, जिम्मेदारी, अनुशासन और अपने व्यवहार से दूसरों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना भी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
baldwin farm area
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में नवनियुक्त स्टूडेंट काउंसिल का औपचारिक गठन किया गया। छात्र नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए सैश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद मंगल दीप प्रज्वलित किया गया और विद्यार्थियों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पीयूष राज, ऋषभ चंद्रायन और आयुष रंजन, प्रधानाचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार, निदेशक-अकादमिक्स डॉ. अशोक सिंह और उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस मौजूद रहीं।

प्रधानाचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार ने छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार का इस्तेमाल करना नहीं है, बल्कि सहानुभूति, जिम्मेदारी, अनुशासन और अपने व्यवहार से दूसरों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना भी है।

11 विभागों में बांटी गई स्टूडेंट काउंसिल

समारोह का मुख्य आकर्षण अलंकरण और शपथ ग्रहण रहा। नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों ने ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। स्टूडेंट काउंसिल को 11 प्रमुख विभागों में बांटा गया है। इनमें जनरल, इवेंट मैनेजमेंट, अकादमिक्स, कल्चरल, स्पोर्ट्स, डिसिप्लिन, टेक्नोलॉजी, लिटरेचर, हेल्थ एंड हाइजीन, सेवा और पब्लिक रिलेशंस शामिल हैं। जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी कुंज कुमार को और डिप्टी सेक्रेटरी का दायित्व अयटन घोष को दिया गया। आशिम मंडल और आयुष्मान घोष सदस्य रहेंगे। इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आयुष्मान पुइटांडी और दिव्या करमाकर को दी गई। अकादमिक्स विभाग में सिद्धि शर्मा और सौर्याश प्रमाणिक को जिम्मेदारी मिली। कल्चरल विभाग का नेतृत्व दिवस राज और पल्लवी सिंह करेंगे। एम. हर्षित और जैस्मिन महतो सदस्य होंगे। स्पोर्ट्स विभाग में निखिल हेम्ब्रम और अमन वत्स्य को जिम्मेदारी दी गई, जबकि शाइना दास सदस्य रहेंगी।

डिसिप्लिन विभाग में रमन कुमार यादव, सोनल सिंह , कुमारी आकांक्षा , मौली पॉल और तस्बीहा नाज़ शामिल हैं। टेक्नोलॉजी विभाग का नेतृत्व अंश और के. जयंत करेंगे। तनिषा कुमारी और आकाश दास सदस्य होंगे। लिटरेचर विभाग में रितु दास , इशिका भाकत , भाविक गुप्ता और स्नेहा को जिम्मेदारी दी गई। हेल्थ एंड हाइजीन विभाग में अर्चना गोस्वामी, अजितेश कुमार, प्रत्युष पांडे और नायला अयाब शामिल हैं। सेवा विभाग का नेतृत्व रिद्धि शर्मा और कृति महानंद करेंगी। पब्लिक रिलेशंस की जिम्मेदारी पूजा कुमारी और अंशिका कुमारी को सौंपी गई।

सैश को बताया विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक

समारोह में छात्र नेताओं से कहा गया कि उन्हें दिया गया सैश किसी विशेषाधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यालय की ओर से जताए गए विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। अतिथियों ने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक नेतृत्व के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। निदेशक-प्रशासन डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सचिव प्रभास कुमार और प्रशासक सचिन कुमार ने नवनियुक्त स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read also Jamshedpur Bank loot : गोलमुरी केनरा बैंक में लूट के बाद ग्राहकों में सोने के जेवरात की चिंता, लॉकर सेफ होने पर राहत

Related Articles

Leave a Comment