Home » Jharkhnd Politics: बारिश में भी ठंडा नहीं पड़ा राजद का गुस्सा, चतरा में प्रदर्शन, कहा – झारखंडवासियों की हकमारी बर्दाश्त नहीं

Jharkhnd Politics: बारिश में भी ठंडा नहीं पड़ा राजद का गुस्सा, चतरा में प्रदर्शन, कहा – झारखंडवासियों की हकमारी बर्दाश्त नहीं

 नए एमएमडीआर कानून को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने चतरा में समाहरणालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : केंद्र सरकार के नए एमएमडीआर कानून को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने चतरा में मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बारिश और खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता चतरा समाहरणालय के बाहर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री और राजद के प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने केंद्र सरकार को सीधे आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के हक को छीनने की कोशिश की जा रही है। सत्यानंद भोक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड की बेशकीमती जल, जंगल और जमीन को अपने पूंजीपति दोस्तों के हवाले करना चाहती है, जिसे राज्य की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

​उन्होंने साफ लहजे में कहा कि झारखंड के खनिजों पर पहला अधिकार यहां के लोगों का है। RJD इस कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगी और इसके खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक उग्र आंदोलन करेगी।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने भी केंद्र पर हमला बोलते हुए इसे किसान, मजदूर और गरीब विरोधी फैसला बताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजकर इस कानून को तुरंत रद्द करने की अपील की।

​भीगते हुए भी गूंजते रहे नारे

प्रदर्शन की खास बात यह रही कि झमाझम बारिश के बाद भी कार्यकर्ता जगह से टस से मस नहीं हुए। भीगते हुए भी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही।

​इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, भोली साहू, अतीक मंसूरी, अकबर अली, विनोद भोगता, श्याम भोगता, कृष्णा यादव, मनोज रवानी, मुरारी साहू, खेदु यादव समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read Also:

 

Related Articles

Leave a Comment