Home » Manoharpur School Inspection : मनोहरपुर में निरीक्षण के दौरान DC बने शिक्षक, ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया गणित, छात्रों से किए सवाल जवाब

Manoharpur School Inspection : मनोहरपुर में निरीक्षण के दौरान DC बने शिक्षक, ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया गणित, छात्रों से किए सवाल जवाब

शैक्षणिक गतिविधियों के अवलोकन के बाद उपायुक्त ने DMFT फंड से बनाए जा रहे छह कमरों के नए भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए

by Rajeshwar Pandey
Manoharpur School Inspection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड का दौरे के दौरान एस.एस.आई.पी. प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त विद्यालय में खुद ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े होकर शिक्षक की भूमिका निभाते हुए एक अलग ही अंदाज में नजर आए।

कक्षा में पहुंचकर उपायुक्त ने छात्रों को गणित के कठिन सवाल आसान तरीके से समझाए और उनसे विषयगत सवाल-जवाब किए। प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षक के रूप में पढ़ाते देख वहां मौजूद शिक्षक और छात्र हैरान रह गए। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर के प्रखंड विकास अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ मनोहरपुर के प्रखंड विकास अधिकारी शक्ति कुंज भी मौजूद थे।

विकास कार्यों और सुविधाओं का लिया जायजा

शैक्षणिक गतिविधियों के अवलोकन के बाद उपायुक्त ने डीएमएफटी (DMFT) फंड से बनाए जा रहे छह कमरों के नए भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश भी दिए

साइकिल स्टैंड- विकास मद से विद्यालय परिसर में नया साइकिल स्टैंड बनाने का निर्देश।
स्वच्छता व जल संरक्षण- परिसर में हैंड वॉश यूनिट, पेवर ब्लॉक लगाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश।
मूलभूत सुविधाएं- पेयजल, शौचालय और पूरे परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है- DC

उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है। इसलिए विद्यालय का माहौल स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाया जाना प्राथमिकता है।

Read Also- Jamshedpur Bank loot : गोलमुरी केनरा बैंक में लूट के बाद ग्राहकों में सोने के जेवरात की चिंता, लॉकर सेफ होने पर राहत

Related Articles

Leave a Comment