Home » Potka News : पहाड़भांगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा युवक, अब तक नहीं चल सका पता

Potka News : पहाड़भांगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा युवक, अब तक नहीं चल सका पता

घटना के बाद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka: पोटका थाना क्षेत्र के पहाड़भांगा में रविवार शाम नहाने के दौरान तेज नदी के बहाव की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक लापता हो गया। लापता युवक की पहचान टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को निवासी राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि राजीव अपने करीब पांच-छह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बतायी जा रही है।

घटना के बाद से राजीव की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। वहीं, उसके साथ मौजूद दोस्तों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है।

युवक के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों और दोस्तों में चिंता का माहौल है। परिवार के सदस्य राजीव के सकुशल मिलने की उम्मीद में लगातार उसकी तलाश की। अंधेरा होने की वजह से तलाश का काम बंद कर दिया गया है। अब सोमवार को सुबह से फिर युवक की तलाश का काम शुरू होगा।

Read also – Jamshedpur Health News: पूर्वी सिंहभूम के 60 स्वास्थ्य केंद्र होंगे आधुनिक, कमियां दूर कर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Related Articles

Leave a Comment