
रांची: झारखंड की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी करने वाले फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क पर सीआईडी का कड़ा प्रहार जारी है। लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाले चार आरोपियों को सीआईडी ने दबोचकर बुधवार को सलाखों के पीछे भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो का संबंध जेपीएससीऔर दो का रिश्ता जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी से है।
कोडरमा से जमशेदपुर तक फैला था जाल
सीआईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जेपीएससी मामले में जमशेदपुर के ऋतिक रोशन और रांची के पंकज प्रशून को धर दबोचा गया। इन दोनों को ‘शिवांगन की पाठशाला’ कोचिंग के संचालक संजीत कुमार की मदद से परीक्षा में फर्जी तरीके से फायदा पहुंचाया गया था।
दूसरी तरफ, जेएसएससी-सीजीएल धांधली में कोडरमा के रहने वाले राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाकर परीक्षा पास कराने के खेल में शामिल होने का आरोप है। सीआईडी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद परीक्षाओं में धांधली करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है, वहीं एजेंसी अब इस सिंडिकेट से जुड़ी अन्य कड़ियों को तलाशने में जुट गई है।
Read Also: JPSC-JSSC के ‘मुन्नाभाई गिरोह’ पर CID का शिकंजा, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

