Home » Palamu Crime News: पिस्टल दिखाकर एनएच-39 पर बाइक लूटी, अपराधियों की तलाश

Palamu Crime News: पिस्टल दिखाकर एनएच-39 पर बाइक लूटी, अपराधियों की तलाश

by Rakesh Pandey
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत एनएच-39 पर पोलपोल और पोखराहा के बीच सोमवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक व्यक्ति से पल्सर बाइक लूट ली। घटना करीब सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति लातेहार जिले के मनिका से अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। वह बाइक से एनएच-39 के रास्ते घर जा रहे थे। इसी दौरान पोलपोल और पोखराहा के बीच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर धमकाने के बाद अपराधी उनकी पल्सर बाइक लेकर फरार हो गए।
लूटी गई बाइक का नंबर जेएच-03 एएक्यू-3836 बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित विष्णु प्रजापति सतबरवा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक लूट की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस घटना का सत्यापन कर रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment