Home » Jamshedpur News : जनसहयोग से लुआबासा पुलिया की मरम्मत, रेडीमिक्स कंक्रीट का हुआ इस्तेमाल

Jamshedpur News : जनसहयोग से लुआबासा पुलिया की मरम्मत, रेडीमिक्स कंक्रीट का हुआ इस्तेमाल

बंटी सिंह बोले- जनसरोकार के कार्य के लिए पद नहीं, इच्छाशक्ति जरूरी

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लुआबासा क्षेत्र की लंबे समय से जर्जर पड़ी पुलिया का आखिरकार जनसहयोग से मरम्मतीकरण कराया गया। समाजसेवी बंटी सिंह और स्थानीय लोगों की पहल पर पुलिया की मरम्मत में रेडीमिक्स कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया। पुलिया की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले कई महीनों से विभिन्न माध्यमों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं हो सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने समाजसेवी बंटी सिंह के साथ मिलकर जनसहयोग से पुलिया की मरम्मत का निर्णय लिया।

इस मौके पर अप्पू तिवारी ने कहा कि लुआबासा पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रही, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय जनप्रतिनिधियों की सेवा-सत्कार में अधिक व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि अंततः समाजसेवी और स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर जनहित में पहल की और मरम्मतीकरण का काम पूरा कराया।

समाजसेवी बंटी सिंह ने कहा कि जनहित और जनसेवा के प्रति वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को किसी परेशानी में देखते हैं तो समस्या के समाधान के लिए पहल करने का संकल्प लेते हैं। जनसरोकार के कार्यों के लिए केवल जनप्रतिनिधि होना जरूरी नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और सेवा भावना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से आगे भी जनहित से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। लुआबासा पुलिया की मरम्मत से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। जनसहयोग से हुए इस कार्य को स्थानीय समस्या के समाधान की दिशा में सामूहिक पहल के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment