Home » RANCHI CRIME NEWS: मैकलुस्कीगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, जानें क्या मिला पुलिस को

RANCHI CRIME NEWS: मैकलुस्कीगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, जानें क्या मिला पुलिस को

अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे गांव

by Vivek Sharma
FIRING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधोड़ा गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचे और नसीम खान नामक व्यक्ति के घर के बाहर रुककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Comment