Home » Chaibasa news : वाहन जांच के दौरान युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस और सड़क सुरक्षा टीम ने बचाई जान

Chaibasa news : वाहन जांच के दौरान युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस और सड़क सुरक्षा टीम ने बचाई जान

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जिला परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम को पोस्ट ऑफिस चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुलेट बाइक से पहुंचे मनीष पुरती को जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार एवं उनकी टीम ने हेलमेट नहीं पहनने के कारण रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मनीष पुरती अचानक आक्रोशित हो गया। उसने अपने पास बोतल में रखे पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया और लाइटर जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सड़क सुरक्षा टीम और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मनीष पूर्ति को सदर थाना लाया गया, जहां उसका अल्कोहल टेस्ट कराया गया। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की हालत में वाहन चलाने की पुष्टि हुई है। जिला परिवहन विभाग की ओर से मनीष पुरती के विरुद्ध सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के दौरान कुछ देर के लिए पोस्ट ऑफिस चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Comment