Home » Chaibasa crime News : चक्रधरपुर में फिर निशाने पर ‘रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स’: लाखों के मोबाइल-सामान पार

Chaibasa crime News : चक्रधरपुर में फिर निशाने पर ‘रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स’: लाखों के मोबाइल-सामान पार

स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश। लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं व पुलिस की असफलता पर भी उठे रहे सवाल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित ‘रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स’ में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने दुकान के मुख्य द्वार का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कीमती स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब दुकान मालिक आशीष पड़िया ने दुकान खोली, तो रैक में रखे मोबाइल के खाली डिब्बे फर्श पर बिखरे पड़े थे और सारा कीमती सामान नदारद था। घटना की तकनीक देखकर अनुमान जताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले दुकान की पूरी रेकी की थी। वर्तमान में पुलिस और पीड़ित व्यापारी नुकसान के सटीक आकलन में जुटे हैं।

तीन महीने में दूसरी बड़ी वारदात

गौरतलब है कि इसी दुकान में बीते 23 जुलाई 2026 को भी वेंटिलेटर तोड़कर 46 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आईफोन, महंगे मोबाइल, लैपटॉप और सीसीटीवी का चोरी का घटना का अंजाम देने के बाद कर डीवीआर चोरी कर लिया गया था। उस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां तो की थीं, लेकिन चोरी किया गया अधिकांश सामान आज तक बरामद नहीं हो सका है। इसको लेकर व्यापारी संघ ने चक्रधरपुर में बंद का भी आह्वान किया था। इसका समर्थन चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया था। इसको लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला गया था।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है, क्योंकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई सटीक कार्रवाई नहीं की है। लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं व पुलिस की असफलता पर भी सवाल उठे रहे है। घटना की सूचना पर चक्रधरपुर पुलिस बल के साथ एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

मीडियाकर्मियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप

इस दौरान कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ SDPO ने अशोभनीय व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने के बजाय पत्रकारों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार की स्थानीय मीडिया जगत और व्यापारी संगठनों ने कड़ी निंदा की है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Read Also Chaibasa News : ग्रामीण महिलाओं की तत्परता से टोटो चालक की नीयत नाकाम, 17 वर्षीय किशोरी बची

Related Articles

Leave a Comment