Home » jharkhamd SIR 2026 : एसआईआर : आज से शुरू हुआ विशेष डिजिटाइजेशन कैंप, सीईओ ने बूथों का लिया जायजा

jharkhamd SIR 2026 : एसआईआर : आज से शुरू हुआ विशेष डिजिटाइजेशन कैंप, सीईओ ने बूथों का लिया जायजा

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

9 अक्टूबर तक कैंप, एसआईआर में छूटे पात्र नागरिक फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
रांची : एसआईआर-2026 के तहत राज्यभर में बुधवार से विशेष डिजिटाइजेशन कैंप शुरू हो गए। पहले दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चतरा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कैंप में चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन की स्थिति की जानकारी ली तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
7, 8 और 9 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष कैंप में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाए पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीईओ ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को ऐसे नागरिकों की पहचान कर उन्हें कैंप तक पहुंचाने और आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया।
कैंप में एसआईआर के दौरान नोटिस की सुनवाई के क्रम में मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 समेत अन्य आवेदनों को भी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। सीईओ ने इन कार्यों में तेजी लाने और प्राप्त दस्तावेजों का समय पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में आने वाले नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए जनजातीय समूहों, पिछड़े वर्गों, दिव्यांगजनों, वृद्ध मतदाताओं, थर्ड जेंडर तथा अन्य वंचित वर्गों तक विशेष रूप से पहुंच बनाने को कहा गया है।
विशेष कैंपों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कैंपों का निरीक्षण किया।

10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

10 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्पडेस्क लगाया जाएगा। यहां मतदाताओं को नाम जोड़ने, दावा-आपत्ति, नोटिस की सुनवाई और अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी एवं सहायता दी जाएगी। सीईओ ने पात्र नागरिकों से 7 से 9 अक्टूबर के बीच अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment