
Jamshedpur : टाटा कमिंस प्लांट में वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को फैक्ट्री संचालित की जाएगी और सभी कर्मचारियों को इस दिन काम पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
कर्मचारियों के लिए व्यवस्था :
एसोसिएट्स, जेएसएम और फ्लेक्सी (Associates, JSMs and Flexi): 18 अक्टूबर को रविवार के दिन कार्य करने के एवज में एक दिन का अतिरिक्त वेतन (Additional Pay) दिया जाएगा।
एक्जेम्प्ट और जेएम कर्मचारी (Exempt and JM employees) :
इस रविवार कार्य करने वाले इन कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर एक कंपलसेट्री ऑफ (Compensatory Off) की पात्रता होगी।
इसके अतिरिक्त, प्लांट में 20 अक्टूबर 2026 को विजय दशमी (Vijay Dashami) के अवसर पर अवकाश रहेगा। वहीं, सर्कुलर संख्या HR/CIR/2026/062 के तहत घोषित 20 सितंबर (रविवार) के कार्य के एवज में 21 अक्टूबर 2026 को सब्स्टीट्यूट छुट्टी (Substitute Holiday) के रूप में मनाई जाएगी।

