Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा एल फोर  एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का डीसी ने किया उद्घाटन 

Jamshedpur News : सिदगोड़ा एल फोर  एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का डीसी ने किया उद्घाटन 

उपायुक्त राजीव रंजन एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी. सुंदररामम थे मौके पर मौजूद

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा L4 एरिया दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन कल विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन एवं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी. सुंदररामम ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में टाटा स्टील (यूआईएसएल) के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, झारखंड के चीफ फैक्ट्री इंस्पेक्टर मनीष सिन्हा, एसडीएम अर्णव मिश्रा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, समाजसेवी एवं हर-हर महादेव संघ के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, डीएसपी (सीसीआर) मनोज ठाकुर, नुवोको सीमेंट के प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं  अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत मां की चुनरी एवं पौधा भेंट कर किया गया

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन एवं इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मां भगवती की आराधना शक्ति की उपासना है, जो हमें बुराइयों पर विजय प्राप्त करने और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री श्रद्धानंद शर्मा, महासचिव सुनील श्रीवास्तव सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया।

Related Articles

Leave a Comment