Home » Jamshedpur News : श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को में दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ

Jamshedpur News : श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को में दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ

मुख्य अतिथि अनुराग छारिया ने दीप प्रज्वलित कर किया पूजा का उद्घाटन, सामूहिक आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को की ओर से शुक्रवार, 16 अक्टूबर को संध्या 7:30 बजे महाषष्ठी के अवसर पर बिल्वाभिमंत्रण (बेलभरनी) पूजा के साथ दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन, नारियल फोड़ने और मां दुर्गा की सामूहिक आरती के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स, जमशेदपुर के प्लांट हेड अनुराग छारिया उपस्थित थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अरुण कुमार सिंह सहित श्रीराम मंदिर के अध्यक्ष मानस मिश्रा सपत्नीक, बी.एन. सिंह, आर.एस. ठाकुर, विष्णु दीक्षित, सुमंत सिन्हा, एस.के. खेमानी, धनंजय सिंह, अनूप सिंह, संजय पलसानिया, चंचल लाकड़ा, ओम प्रकाश उपाध्याय और जय उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह ने किया। समिति की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा नारियल फोड़कर मां दुर्गा की पूजा का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां शक्ति की सामूहिक आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह के अलावा कृष्ण कुमार मिश्रा, कमलेश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, प्रहलाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मनंजय पांडेय, अभय पांडेय, निगम पांडेय, भरत पाठक, दीपक कुमार सिंह, पी.पी. सिंह, देवेश वर्मा, बबन पांडेय और जयशंकर दूबे सहित मंदिर समिति के सभी प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित थे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Comment