Home » Chaibasa Murder Case : पति ने सोते वक्त अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Chaibasa Murder Case : पति ने सोते वक्त अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मृतका का शव खून से सना हुआ मिला, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिन्तुगड़ा स्कूलसाई गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने सोते वक्त अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति को दबोच लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती 28 अक्टूबर 2026 को जिन्तुगड़ा के ग्रामीण मुंडा ने जगन्नाथपुर थाना को इत्तिला दी कि गांव के रहने मांगील सिंकु ने अपनी पत्नी सालमी सिंकु पर उस वक्त हमला किया जब वह घर में गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने चेहरे पर लोहे की गईंता से ताबड़तोड़ वार कर मुंह और आंख को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

छापामारी दल का किया गया गठन

घटना की भनक लगते ही थाना प्रभारी ने फौरन इसकी जानकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु और जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

आरोपी मौके से फरार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मृतका का शव खून से सना हुआ मिला, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, चाईबासा में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद मृतका की बहन अंवती लागुरी उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी पोखरपी, थाना जेटेया की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी मांगील सिंकु उम्र करीब 35 वर्ष, पिता – मधु सिंकु के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम ने दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की गईंता समेत अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या विवाद की स्थिति में तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मु, थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, राजेश कुमार राय, विश्वनाथ हेम्ब्रम, सहायक अवर निरीक्षक निभाय कुमार सिंह और जगन्नाथपुर थाने के सशस्त्र जवान शामिल रहे।

Read Also Chaibasa News : बाईपी में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, दिसुम दकोल कमि कोड़ा की टीम विजेता

Related Articles

Leave a Comment