Home » NIT Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में 16वां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को: ड्रेस कोड तय- छात्र क्रीम कुर्ता-पायजामा व छात्राएं साड़ी में दिखेंगी, रजिस्ट्रेशन 14 तक

NIT Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में 16वां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को: ड्रेस कोड तय- छात्र क्रीम कुर्ता-पायजामा व छात्राएं साड़ी में दिखेंगी, रजिस्ट्रेशन 14 तक

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 14 नवंबर तक पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित पारंपरिक ड्रेस में आना होगा, जबकि अधिकतम तीन परिजनों को साथ लाने की अनुमति मिलेगी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर:  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर का 16वां दीक्षांत समारोह आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के डीन एकेडमिक्स की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 तय की गई है। समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 3,000 रुपए पंजीकरण शुल्क देना होगा। विद्यार्थी एनआईटी के आधिकारिक पोर्टल (online.nitjsr.ac.in/convo/Login.aspx) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा शुल्क का भुगतान एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से किया जाएगा।

समारोह के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड की घोषणा

छात्रों के लिए: क्रीम रंग का घुटने तक का कुर्ता और फुल लेंथ पायजामा।
छात्राओं के लिए: प्लेन क्रीम रंग की साड़ी के साथ पारंपरिक ब्लाउज या क्रीम रंग का सलवार-कमीज।

28 नवंबर को रिहर्सल में शामिल होना अनिवार्य

दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 28 नवंबर को सुबह 10:00 बजे तक सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इस दिन रिहर्सल आयोजित की जाएगी। संस्थान प्रशासन ने साफ किया है कि समारोह के दिन विद्यार्थियों को रात 9:00 बजे तक रुकना होगा और समय से पहले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

अभिभावकों के लिए होगी लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्र अपने साथ आने वाले परिजनों की संख्या (अधिकतम 3) दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, परिजनों को मुख्य दीक्षांत हॉल या रिहर्सल के दौरान अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उनके बैठने और कार्यक्रम को देखने के लिए अलग स्थल पर लाइव स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज और निर्देश

  • रजिस्ट्रेशन रसीद और प्रोविजनल सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।
  •  जिन्हें प्रोविजनल सर्टिफिकेट नहीं मिला है, वे नो-ड्यूज प्रक्रिया पूरी कर काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
  •  लंच व स्नैक्स कूपन केवल रजिस्ट्रेशन डेस्क पर ही दिए जाएंगे।
  • किसी भी जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी convocation@nitjsr.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Read  Also:  JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी संचालक के दो रिश्तेदार गिरफ्तार; एक सरकारी अधिकारी भी शामिल 

Related Articles

Leave a Comment