
Jamshedpur : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान बुधवार को जीआरपी ने एक यात्री के पास से एक करोड़ 40 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। जीआरपी के अधिकारी हैरान हैं कि एक युवक के पास इतनी रकम कैसे आई और वह यह रकम लेकर कहां जा रहा था। जीआरपी ने जांच के दौरान टाटानगर जीआरपी से भी संपर्क किया है।
बताया जा रहा है कि जीआरपी खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। तभी लोगों को उस पर संदेह हुआ और उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग में से एक करोड़ 40 लाख रुपए निकले। युवक बरामद नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी ने सारी नकदी जब्त कर ली है।
युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक हावड़ा का रहने वाला है। उसका नाम राहुल सोनी है। वह हावड़ा के जीटी रोड का रहने वाला है। उसके पास से ₹500 के 280 बंडल बरामद हुए हैं।
जांच में पता चला है कि वह टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा करने का प्लान बना रहा था। खड़गपुर से उसे टाटानगर आना था और यहां से जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़नी थी। जीआरपी इस बात को लेकर जांच कर रही है कि युवक यह रकम लेकर कहां जा रहा था।
Read also – Jamshedpur Politics : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

