जमशेदपुर : जुबली पार्क में सोमवार की सुबह बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपियों को पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया। मोटरसाइकिल चोरी करने के दोनों आरोपी अपनी बाइक लेकर आए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ बाइक को जब्त कर लिया है। हाल के कुछ दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसको लेकर लोगों में पहले से नाराजगी है। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी एक बाइक लेकर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया गया कि लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
JHARKHAND : जुबली पार्क में बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दो युवक: लोगों ने पहले जमकर पीटा फिर किया पुलिस के हवाले
167
previous post

