Home » जानें, किस प्रकार के गंभीर रोगियों को रेलवे किराए में मिलती है छूट, 75 प्रतिशत तक मिलती है राहत

जानें, किस प्रकार के गंभीर रोगियों को रेलवे किराए में मिलती है छूट, 75 प्रतिशत तक मिलती है राहत

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : भारतीय रेलवे प्रतिदिन 24 घंटे नागरिकों की सेवा में लगी रहती है। अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो रेलवे देश की लाइफ लाइन है। भारतीय रेलवे राजनीतिक नेताओं और रेलवे कर्मचारियों को विशेष सुविधा प्रदान करता है। वहीं आम नागरिकों कोई कोई विशेष सुविधा नहीं प्रदान करता। लेकिन भारतीय रेलवे ग़ंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सुविधा प्रदान करती है।

भारतीय रेलवे गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ट्रेन से आने-जाने की किराये में छूट देती है। देश में लोग ट्रेन के टिकट अपने बजट को देखकर ही खरीदते है। ताकि उनपर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। देश में अभी अधिकांश लोग रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधा से अंजान है, इसलिए उसका लाभ नहीं उठा पाते।

आइये जानते है रेलवे किन बीमारियों में लोगों को सुविधा प्रदान करती है। कैंसर, हेमोफिलिया, थैलेसिमिया, किडनी, टीबी, एड्स, कुष्ठ आदि के मरीजों को सुविधा प्रदान करती है।

कैंसर : कैंसर के मरीजों को रेलवे के किराया में विशेष छूट दी जाती है। इलाज व चेकअप के लिए ट्रेन की यात्रा के लिए टिकट के किराया में छूट दी जाती है। साथ ही उनके साथ जाने वाले अटेंडर या एक परिजन को भी ट्रेन टिकट के किराया में छूट मिलती है। फर्स्ट क्लास एसी में 50 प्रतिशत किराया में छूट मिलता है। सेकंड क्लास में ऐसी में 75% की छूट मिलती है। साथी ही एसी थर्ड क्लास और स्लीपर में 100% की छूट मिलती है।

थैलेसीमिया: भारतीय रेलवे कैंसर के अलावा थैलेसीमिया के मरीजों को भी किराए में विशेष छूट देती है। थैलेसीमिया बीमारी में मरीजों को बार बार खून चढ़ाना पड़ता है। इसके लिए मरीज को हमेशा ही इलाज के लिए एक जगह से दूसरे जगह जाना पड़ता है। मरीजों के साथ जाने वाले उनके अटेंडर को छूट दी जाती है। फर्स्ट क्लास एसी और सेकेंड क्लास एसी में 50 प्रतिशत किराया में छूट दी जाती है। इसके अलावा सेकेंड क्लास, स्लीपर, थर्ड क्लास एसी में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। यही सुविधा किडनी और हार्ट के मरीजों को भी मिलती है।

एड्स और एनिमिया: एड्स के मरीजों को इलाज व जाँच के लिए भारतीय रेलवे विशेष छूट देती है। 50 प्रतिशत की छूट मिलती है यह छूट स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी 3 टीयर और एसी 2 टीयर में मिलता है। वहीं एनिमिया के मरीजों को स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी 3 टीयर, एसी 2 टीयर के किराया में 50 प्रतिशत छूट मिलती है।

READ ALSO : केंद्र सरकार पूरे देश में चलाएगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बस, योजना पर 57,613 करोड़ रुपए होंगे खर्च, PM Vishwakarma Scheme को भी मंजूरी

 

ऑस्टोमी : ऑस्टोमी के मरीजों ट्रेन के किराया में 50 प्रतिशत मिलती है। हालांकि यह छूट उनके मासिक और तिमाही पास पर मिलता है।

टीबी और कुष्ठ के मरीज : टीबी और कुष्ठ रोग के मरीजों को रेलवे किराया में 75 प्रतिशत छूट देती है, उनके साथ एक अटेंडर को भी सेम सुविधा देती है। भारतीय रेलवे लोगों को यह छूट गंभीर बीमारियों से जुड़े ऑथराइज डॉक्टर या हॉस्पिटल द्वारा दिये हुए प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर छूट देती है।

Related Articles