टेक डेस्क : मोबाइल बाजार में रोजाना एक से बढ़कर एक मॉडल लॉन्च हो रहा है। मोबाइल कंपनियां मार्केट में उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइंस, एक से बढ़कर एक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ मोबाइल को लांच कर रही है। इसी क्रम में एक और मोबाइल की चर्चा मोबाइल बाजार में बहुत जोरों पर है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो की A38 (Oppo A38) की, जो बहुत जल्द ही लांच होने जा रहा है। इस मोबाइल को बाजार में लांच करने से पहले कंपनी सारी तैयारी कर चुकी है। इस मोबाइल के कम कीमत व शानदार फीचर्स के कारण बहुत सर्च किया जा रहा है।

जल्द ही यूरोप और एशिया में होगी बिक्री की शुरूआत
इस स्मार्टफोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने का कंपनी प्लान है। आपको बता दे कि इस फोन में 4 जीबी RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज है| वहीं अगर इसकी कीमत की बारे में बात करे तो यह यूरोपीय मार्केट में फिलहाल 159 यूरो है । वहीं इसका भारतीय बाजार में 14,187 रुपए होगी होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। मिली जानकारी के अनुसार इसे जल्द ही यूरोप और एशिया में बिक्री शुरू हो जायेगा।
READ ALSO : Honda Hornet 2.0 नए इंजन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत!
क्या हैं इस मोबाइल फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस?
OPPO A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करे तो इस फोन के स्क्रीन 6.56 इंच की है और यह एचडी प्लस एलसीडी डिस्पले से लैस है। इस मोबाइल के रेजोल्यूशन कि अगर बात करें तो 1612*720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 HZ है।इस फोन के डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट की सुविधा मिलेगी।
OPPO A38 में 4 GB RAM है। वहीं स्टोरेज 128 GB है। इस फोन में ओक्टा कोर मीडिया टेक हेलियो G80 प्रोसेसर से लैस है। अगर इस फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करे तो इस फोन में ColorOS 13 पर ऑपरेट होगा। फोन का कैमरा की बात करे तो इसमें f /1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगा पिक्सल का है। वहीं f/ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इस मोबाइल की बैटरी 5000 mah की है।

