Home » BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी, 7 तक छात्र दर्ज करा सकते है दावा आपत्ति

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी, 7 तक छात्र दर्ज करा सकते है दावा आपत्ति

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया है। परीक्षार्थी बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने सब्जेक्ट की आंसर की चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल, राज्य में 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा ( BPSC TRE) का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था। परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को टीआरई आंसर-की का बेसब्री से इंतजार था। इस बहाली परीक्षा में तीनों पदों के लिए करीब 8 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

7 सितंबर तक कर सकते है दावा आपत्ति:

BPSC की ओर से कहा है कि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान वेबसाइट पर उपलब्ध प्रश्न पुस्तिका सीरीज ए से सीरीज ई से कर लें। अगर किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो वह 5 सितंबर से 7 सितंबर के बीच अपने आपत्ति को तथ्यों के साथ दर्ज करा सकता है। अभ्यर्थी को अपनी ऑपत्ति ऑनलाइन मोड से दर्ज करानी होगी। डाक या स्पीड पोस्ट से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

BPSC: अप्लीकेशन फार्म में सुधार का भी मौका:

BPSC ने अभ्यर्थियों को एक और बड़ी राहत दी है। शिक्षक भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म की डिटेल्स में सुधार का भी मौका दिया जाएगा। टीचर परीक्षार्थी को 3 सितंबर तक फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। शिक्षक भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म की डिटेल्स में सुधार का यह अवसर प्राथमिक विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थी सहित सभी अभ्यर्थियों के लिए है। अभ्यर्थी द्वारा समर्पित कागजों के अनुरूप ही डिटेल्स में सुधार करना है। ऐसी कोई भी डिटेल्स नहीं डालनी है जो पूर्व में समर्पित कागजों से अलग हो। किसी भी डिटेल्स और समर्पित कागजातों में अंतर होने से डिटेल्स को अमान्य कर दिया जाएगा और ऐसी स्थिति में उनकी अर्हता/ पात्रता प्रभावित हो सकती है आयोग ने कहा है कि इसके लिए अभ्यर्थी खुद जिम्मेदार होंगे।
आवेदन के साथ समर्पित कागजातों में कोई भी परिवर्तन करने का अवसर देय नहीं है और अब कोई भी नया प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं होगा। सिर्फ अपीयरिंग अभ्यर्थी के पास प्रशैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो तो उसे अपलोड कर सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थी जिनको अपने बीएड सर्टिफिकेट को डीएलएड में बदलना है, उनको इसके संबंध में बाद में सूचित किया जाएगा। समय प्रमाणिक स्त्रोत या साक्ष्य भी अपलोड करना होगा। अपने यूजर आईडी से लॉग इन आपत्ति दर्ज करानी होगी।

READ ALSO : SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक में 6160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल

चरणबद्ध तरीके से घोषित होंगे परिणाम:

टीआरई का परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) का परिणाम जारी होगा और इसके बाद माध्यमिक (9वीं से 10वीं) का परिणाम जारी किया जाएगा। बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने से पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी। इस प्रकार शिक्षक भर्ती नियुक्ति में 4 से 6 महीने का समय लग सकता है।

Related Articles