Home » Jamshedpur News : गोलमुरी नियोजनालय परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 155 युवाओं का चयन

Jamshedpur News : गोलमुरी नियोजनालय परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 155 युवाओं का चयन

Jamshedpur News : चयनित युवाओं ने कहा कि रोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे जिस भी कंपनी में नियुक्त होंगे, वहां पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

by Dr. Brajesh Mishra
Youth candidates selected at Dattopant Thengadi employment fair held at Golmuri employment office in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 28 कंपनियों ने भाग लिया। मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन नियोजनालय परिसर में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही।

रोजगार मेले में करीब 1500 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर भाग लिया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रियाओं के अलग-अलग चरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान कुल 455 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि अंतिम रूप से 155 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर और जॉब लोकेशन की जानकारी अगले कुछ दिनों में उपलब्ध करा दी जाएगी।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। चयनित युवाओं ने कहा कि रोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे जिस भी कंपनी में नियुक्त होंगे, वहां पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले के साथ नए वर्ष की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के और भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Read Also: Chakradharpur Railway New ADRM : चक्रधरपुर रेल मंडल के नए एडीआरएम जितेन्द्र त्रिपाठी ने पदभार संभाला

Related Articles