Home » Jamshedpur News : मानगो फ्लाईओवर निर्माण में निगम की लापरवाही! वन विभाग को अब तक नहीं भेजा गया आवेदन : सरयू राय

Jamshedpur News : मानगो फ्लाईओवर निर्माण में निगम की लापरवाही! वन विभाग को अब तक नहीं भेजा गया आवेदन : सरयू राय

Jamshedpur News : डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की ओर से निगम को दो बार आवेदन करने के लिए स्मरण पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Saryu Roy raises questions over delay in Mango flyover construction in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में देरी के लिए वन विभाग नहीं, बल्कि मानगो नगर निगम जिम्मेदार है।

गुरुवार को सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम वन प्रमंडल के डीएफओ से बातचीत की। डीएफओ ने उन्हें बताया कि पायल सिनेमा के सामने सड़क चौड़ीकरण के लिए वन विभाग जमीन हस्तांतरित करने को तैयार है, लेकिन मानगो नगर निगम ने अभी तक परिवेश पोर्टल पर विधिवत आवेदन ही जमा नहीं किया है।

डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की ओर से निगम को दो बार आवेदन करने के लिए स्मरण पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यही कारण है कि फ्लाईओवर परियोजना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मानगो फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और वन भूमि जितनी जल्दी हस्तांतरित होगी, फ्लाईओवर उतनी जल्दी बन सकेगा।

हालांकि सरयू राय ने बताया कि डीएफओ के अनुसार वन विभाग की ओर से आवश्यक क्लीयरेंस पहले ही मिल चुका है। इसके अलावा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (वाइल्डलाइफ बोर्ड) की अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संभवतः केंद्रीय मंत्री को इसकी पूरी जानकारी नहीं रही होगी।

सरयू राय ने मांग की कि मानगो नगर निगम बिना किसी और देरी के परिवेश पोर्टल पर आवेदन अपलोड करे, ताकि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो सकें और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

मानगो फ्लाईओवर निर्माण में देरी पर सरयू राय ने निगम को जिम्मेदार बताया, वन विभाग ने आवेदन लंबित होने की बात कही।

Read Also: Jamshedpur BJP : मोदी सरकार के 12 साल जन-विश्वास, सुशासन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा : आदित्य साहू

Related Articles

Leave a Comment