Home » पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

by Rakesh Pandey
पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: G-20 सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी संग नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना किया। इस दौरान मंदिर परिसर मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां से पूजा अर्चना करने के बाद वे राजघाट की तरफ निकल गए।

पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

मिली जानकारी के अनुसार सुनक सुबह 7 बजे ही अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के मंदिर अक्षरधाम में पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना की। सुनक की पत्नी भी भारतीय परिधान में थीं। दोनों ने गले में भगवा गमछा डाल रखा था। मंदिर में दर्शन के दौरान बारिश हो रही थी। हालाँकि इसकी वजह से किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आई।

मंदिर में करीब 40 मिनट रहे सुनक:

ऋषि सुनक ने भारत आने से पहले खुद को ‘प्राउड हिन्दू’ बताते हुए मंदिर में जाने की बात कही थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो अक्षरधाम मंदिर जा सकते हैं। मंदिर में सुनक लगभग 40 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों से बातचीत की। मंदिर की कलाकृतियों को देखा।

भगवान के सच्चे भक्त हैं सुनक: मंदिर समिति

ऋषि सुनक के मंदिर दर्शन के बाद मंदिर के डायरेक्टर ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री की आँखों में एक सच्चे ईश्वर भक्त के भाव थे। साथ ही उन्होंने इसे राजकीय नेता की यात्रा के बजाय भगवान के एक भक्त की यात्रा कहा। ऋषि सुनक द्वारा खुद को ‘प्राउड हिन्दू’ कहे जाने वाले बयान पर ज्योतिंद्र का दावा है कि उन्होंने जो कुछ भी सुना था, वो सच पाया। इस दौरान उन्होंने भगवान की आरती की, चंदन टीका लगवाया और मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

READ ALSO : G-20: राजघाट पर एकत्र हुए जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मोदी ने खादी शॉल से किया स्वागत

Related Articles