सेंट्रल डेस्क। SBI AMRIT KALASH PLAN : एसबीआई अमृत कलश योजना एक बहुत ही अच्छी योजना है इस स्कीम के तहत ग्राहकों को ब्याज के पैसे मेच्योरिटी पर मिलते हैं। इस योजना के तहत बैंक टीडीएस की राशि को घटाकर ब्याज की राशि एफडी अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है। यदि कोई व्यक्ति इस स्कीम के तहत जमा की गई राशि को 400 दिन से पहले निकासी (Withdraw) करना चाहेगा तो 0.50 फीसदी से लेकर 1 फीसदी पेनाल्टी देकर अपनी इस राशि को बैंक से निकाल भी सकता है।
SBI अमृत कलश योजना क्या है ? कब शुरू हुई यह योजना?
एसबीआई की अमृत कलश योजना को 15 फरवरी 2023 को घरेलू और एनआरआई ग्राहक दोनों के लिए लांच किया गया था। इस योजना में ग्राहकों की सुविधा का काफी ख्याल रखा गया है खास कर वरिष्ठ नागरिकों का। बैंक के स्टॉफ और पेंशनर्स को 1 फ़ीसदी अधिक ब्याज प्राप्त होगा। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को 0.50 अधिक देने की योजना है। बैंक की ओर से ये बहुत ही अच्छी पहल है।
अमृत कलश योजना के फायदे व अंतिम तिथि
इस योजना में ग्राहकों को कई फायदे हैं। 400 दिन की इस योजना में ग्राहकों को उच्चतम रिटर्न दिए जा रहे हैं। साथ ही कई प्रकार के लाभ भी दिए जा रहे हैं। इसमें कोई भी ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन निवेश कर सकता है। इसमें निवेशकों को मासिक छमाही और तिमाही ब्याज का भुगतान किया जाता है। मेच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के अकाउंट में जोड़ दिया जाता है।
इस योजना में निवेश करने वाले आम लोगों को 7.10 फ़ीसदी ब्याज दर मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फ़ीसदी ब्याज दर मिलेगा। एसबीआई ने इस अमृत कलश योजना की आखिरी तारीख 15 अगस्त से बढ़ा कर 31 दिसम्बर तक कर दी है।
योजना के मुख्य लाभ
अमृत कलश योजना से अनेक लाभ ग्राहकों को मिलेंग लेकिन उनमें से कुछ प्रमुख हमने आपके लिए ढूंढ निकाले हैं-
– 400 दिन की इस एफडी स्कीम पर अधिकतम 7.60 का ब्याज दर मिल रहा है। बैंक ने ये नई ब्याज दरें 12 अप्रैल 2023 से लागू की हैं। इस योजना के तहत ब्याज मिलने की प्रक्रिया की जहांतक बात है तो इस योजना के तहत ब्याज के पैसे मेच्योरिटी पर मिलते हैं। बैंक टीडीएस की राशि को घटा कर ब्याज की राशि अकाउंट में ही ट्रांसफर करता है।
– इसमें जमा राशि के बदले आपको लोन भी मिलता है इसकी भी सुविधा बैंक ने दे रखी है।
-7 दिन से 45 दिन तक की अवधि की एफडी पर बैंक 3 फीसदी ब्याज दे रहा है। वही 46 से 179 दिन की अवधि पर 4.5 फ़ीसदी, 180 से 210 दिन की अवधि पर 5.25 फ़ीसदी, 211 दिन से एक साल तक की अवधि की एफडी पर 5.75 फ़ीसदी, 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर 6.8 फ़ीसदी, 2 से 3 साल की अवधि की एफडी पर 7 फ़ीसदी, 3 से 5 साल की अवधि 6.5 और 5 से 10 साल तक की एफडी पर भी 6.5 फ़ीसदी ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए 0.50 फ़ीसदी अधिक लाभ मिल रहा है।
READ ALSO : पटना का गोलघर : पर्यटन नहीं, भुखमरी से बचने के लिए हुआ था निर्माण, जानें 336 साल पुराना इतिहास

