Home » जानें कौन हैं OTT की दुनिया के स्टार जयदीप अहलावत: कैसे पहुंचे फर्श से अर्श तक

जानें कौन हैं OTT की दुनिया के स्टार जयदीप अहलावत: कैसे पहुंचे फर्श से अर्श तक

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एटंरटेंमेंट डेस्क : ओवर द टॉप (OTT) एक ऐसी तकनीक हैं जिससे इंटरनेट की सहायता से मनचाहे प्रोग्राम को कभी भी मोबाइल या टीवी पर देखा जा सकता हैं। आज OTT हर किसी के लिए मनचाहा प्लेटफार्म हैं। इस ओटीटी पर एक प्रमुख नाम आता हैं जयदीप अहलावत।

कौन हैं जयदीप अहलावत?

जयदीप अहलावत फिल्मों से लेकर ओटीटी की दुनिया में एक प्रमुख नाम बन चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की, और 13 साल के करियर में कई शानदार रोल्स निभा चुके हैं। जयदीप ने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर OTT सीरीज तक में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से ही एक्टिंग में कदम रखा था। जयदीप अहलावत ने अजय देवगन, आलिया भट्ट, और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम किया है।

शुरुआती कैरियर

हरियाणा के रोहतक में पैदा हुए जयदीप अहलावत का सपना हमेशा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का था, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद, उन्होंने नए सपनों की ओर बढ़ने का निर्णय लिया और एक्टिंग में करियर बनाने का ठाना। 2008 में, उन्होंने फिल्म और टेलीविजन संस्थान ऑफ इंडिया (FTII) पुणे से एक्टिंग की पढ़ाई की और बिना किसी गॉड फादर के मुंबई आ गए। 2010 में उन्हें फिल्म ‘खट्टा-मीठा’ में अपना पहला ब्रेक मिला, लेकिन असली पहचान उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली। एक उच्च स्थान पर अपनी एक्टिंग टैलेंट को दिखाने का मौका प्राप्त कर उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई।

शॉर्ट फिल्म में आए थे नजर

फिल्म जगत से स्टार जयदीप अहलावत सबसे पहले एक शॉर्ट फिल्म में नजर आए थे। बता दें कि साल 2008 में, जयदीप अहलावत ने ‘नरमीन’ नामक एक शार्ट फिल्म के साथ अपना कदम फिल्म इंडस्ट्री में रखा था। इस फिल्म में उन्होंने गेस्ट रोल किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

काम पाने के लिए किया स्ट्रगल

जयदीप अहलावत ने शार्ट फिल्म ‘नरमीन’ में काम करने के बाद, दूसरी फिल्म ढूंढने के लिए दो सालों तक मेहनत की, लेकिन उन्हें अधिकारिक काम नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने कई ऑडिशन्स दिए और स्ट्रगल का सामना करना पड़ा। फिर, उन्हें अजय देवगन की फिल्म ‘आक्रोश’ में ‘पप्पू तिवारी’ के रोल के लिए चुना गया। इस मूवी में उनके टैलेंट की प्रशंसा हुई उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मान्यता मिली। इसके बाद, उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘विश्वरूपम’, ‘रईस’, और ‘राजी’ जैसी कई मूवीज में काम किया, जिनमें उन्हें ठीक-ठाक रोल्स मिले, लेकिन उन्हें वो नाम नहीं मिला जिसकी वह तलाश कर रहे थे।

वेब सीरीज से मिली पहचान

जयदीप अहलावत ने फिल्म इंडस्ट्री में 12 सालों तक कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन उन्हें अपनी प्राथमिक पहचान नहीं मिली। फिर, प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में उन्हें ‘इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी’ का किरदार मिला, जिससे उन्हें बड़े पैमाने पर मान्यता और फेम मिला। इस रोल ने ही उन्हें वो फेम और नेम दिया, जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश थी। आज के समय में वो अपने बेहतरीन एक्टिंग के किए जाने जाते हैं।

READ ALSO : 35 रुपए में काम करने वाले नाना पाटेकर कैसे बने रुपहले पर्दे के स्टार, जानिए संघर्ष से सफलता तक का सफर

जाने जां में लीड रोल

जयदीप अहलावत के कई सफल फिल्म और वेब सीरीज के बाद करीना कपूर ने अब ओटीटी में एंट्री की है। जयदीप अहलावत के साथ करीना कपूर ने OTT पर ‘जाने जां’ फिल्म के साथ अपना OTT में डेब्यू किया है और यह फिल्म आज (शुक्रवार) रिलीज हुई है। इस फिल्म में जयदीप ने बेहतरीन एक्टिंग की है। ‘जाने जां’ एक जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित है। इस फिल्म को जापान, चीन, और दक्षिण कोरिया के अलावा कुछ साल पहले तमिल में भी बनाया गया था, और इसका अंग्रेजी संस्करण अभी भी निर्माणाधीन है।

Related Articles