Home » केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री ईडी के निशाने पर, पूछताछ के लिए पहुंचे ED के कार्यालय

केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री ईडी के निशाने पर, पूछताछ के लिए पहुंचे ED के कार्यालय

by Rakesh Pandey
Aam Aadmi Party
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Aam Aadmi Party दिल्ली की शराब नीति मामले में दिल्ली सरकार के मौजूदा मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और नेता प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आ गए हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ED ने समन भेजकर शनिवार को पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था।

पांच घंटे तक चली पूछताछ (Aam Aadmi Party)

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से शनिवार को ईडी ने शराब घोटाले से संबंधित सवाल जवाब किए। ईडी ने करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की। दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी किया था।

आप के कई नेता जेल में बंद

इससे पहले शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी ने कई बड़े नेता पहले से ही जेल में हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी की रिमांड पर हैं, तो वहीं मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन अन्य मामले में जेल में बंद हैं।

हलोत पर क्या है आरोप

गहलोत पर आबकारी नीति का ड्राफ्ट तैयार करने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में नामजद आरोपियों में गिरफ्तार होने वाले विजय नायर पहले आरोपी थे। गहलोत पर आरोप है कि विजय नायर उनके घर पर रुकता था।

गहलोत नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं और उनके पास मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में परिवहन, गृह और कानून विभाग हैं, जिन्हें खुद मामले के सिलसिले में संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।

गहलोत को दिल्ली आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के चलते पूछताछ के तहत अपना बयान देने के लिए बुलाया गया था। मध्य दिल्ली में स्थित ईडी कार्यालय में कैलाश गहलोत ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रवेश किया था। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत को मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था।

READ ALSO: केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री ईडी के निशाने पर, पूछताछ के लिए पहुंचे ED के कार्यालय

Related Articles